JanjgirChampa Recovery : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में अपात्र हितग्राहियों से 56 लाख की वसूली, अभी भी 2 करोड़ रुपये की वसूली बाकी

जांजगीर-चाम्पा. जिले में कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में अपात्र हितग्राहियों से 56 लाख 95 हजार रुपये की वसूली की है, वहीं बाकी शेष बची राशि 2 करोड़ की वसूली पोर्टल खुलने के बाद की जाएगी.

 



कृषि विभाग के प्रभारी उपसंचालक आरएन गांगे ने बताया कि जिले में 2 करोड़ 57 लाख 20 हजार की रिकवरी अपात्र किसानों से किया जाना था, जिसमें 56 लाख 95 हजार रुपये की रिकवरी की जा चुकी है. उनका कहना है कि पोर्टल बंद होने की वजह से अभी रिकवरी बंद है, पोर्टल खुलने के बाद फिर से रिकवरी की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना में अपात्र हितग्राहियों ने आवेदन किया था. इसके बाद योजना की राशि डकार लिया था. केंद्र सरकार के संज्ञान में आने के बाद अपात्र हितग्राहियों से राशि की वसूली की जा रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि आयकरदाताओं ने भी इस योजना का लाभ लिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!