Korba Big Accident : मालवाहक वाहन पलटा, 1 की मौत, 5 गम्भीर, 40 लोग थे सवार, बड़ी लापरवाही… फिर से कवर्धा जैसे हादसे का इंतजार ?

कोरबा. सतरेंगा से दीपका जा रहा मालवाहक वाहन पलट गया और हादसे में 1 व्यक्ति कोदोराम की मौत हो गई है, वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है. मालवाहक वाहन में 40 लोग सवार थे. यह हादसा सतरेंगा में हुआ है.

 



दरअसल, एक मालवाहक वाहन सतरेंगा से दीपिका की ओर चौथिया कार्यक्रम में जा रहा था, तभी अचानक सतरेंगा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में 1 व्यक्ति कोदोराम की मौत हो गई है और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है. सवाल यही है कि कवर्धा में 19 लोगों की मौत के बाद भी लोगों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने आदेश जारी किया...

कोरबा में भी मालवाहक वाहन पलटा है, जिसमें 40 लोग सवार थे. कोरबा के हादसे में वाहन मालिक और ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है कि मालवाहक वाहन में इतने ज्यादा लोग सवार थे ? ऐसे में कहा जा सकता है कि कवर्धा जैसे हादसे को फिर आमंत्रण दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Big News : करंट की चपेट में आकर लाइनमेन की मौत, बिजली लाइन की मरम्मत करते वक्त हुआ हादसा...
error: Content is protected !!