Korba News : जंगल में किंग कोबरा के रिसर्च के दौरान वन विभाग की टीम को मिली विचित्र ‘छिपकली’

कोरबा. जिले के अजगरबहार के जंगल में किंग कोबरा के रिसर्च के दौरान वन विभाग की टीम को लेपड गेको प्रजाति की छिपकली मिली है. ऐसी प्रजाति की छिपकली बहुत कम पाई जाती है.



कोरबा वनमण्डल विभाग के अनुसार, कोरबा के अजगरबहार क्षेत्र के जंगल में किंग कोबरा के संरक्षण के लिए रिसर्च किया जा रहा है. इसी दौरान वन मण्डल के अधिकारियों को एक विचित्र प्रजाति की छिपकली मिली है. बताया जा रहा है, इस जीव का नाम लेपड गेको है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दमाऊधारा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, मुख्य वक्ता के रूप मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

DFO अरविंद पीएम का कहना है कि किंग कोबरा के रिसर्च के दौरान जंगल में मिलने वाले अन्य सभी जीवों का संरक्षण, वन विभाग द्वारा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि वन मण्डल की तरफ़ से लगाए गए कैमरा ट्रैप से आउटर एरिया के जीवों का भी संरक्षण किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Champa Action : हथनेवरा चौक पर रेत का अवैध परिवहन करते 6 हाइवा जब्त, चाम्पा SDM पवन कोसमा के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई...

error: Content is protected !!