Korba News : BMS के राष्ट्रीय प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी कोरबा पहुंचे, ‘SECL द्वारा किए रहे मजदूरों के शोषण को लेकर चिंता जाहिर की’

कोरबा. BMS के राष्ट्रीय प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी कोरबा पहुंचे. यहां उन्होंने SECL द्वारा किए रहे मजदूरों के शोषण को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि SECL को सिर्फ और सिर्फ कोल प्रोडक्शन से मतलब है. ठेका मजदूरों के हित में कोई भी विचार करने वाला नहीं है, वहीं ठेका मजदूरों के प्रतिदिन मानदेय 1250 रुपये है और वह सिर्फ कागजों पर है. धरातल पर किसी भी मजदूरों को इतना प्रतिदिन मानदेय नहीं मिलता है. उन्होंने कहा कि मजदूरों के हित के लिए इंस्पेक्शन करने के लिए केंद्रीय लेवल से टीम भेजनी चाहिए. कोल माइनिंग को केवल उत्पादन से मतलब है और ठेका मजदूरों का शोषण हो रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी महिला गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई

Korba : BMS के राष्ट्रीय प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी पहुंचे कोरबा, मजदूरों के मुद्दों पर कही बड़ी बात… Video

साथ ही, मजदूरों की सुरक्षा का भी कोई ध्यान नहीं है, इसलिए लगातार हादसे हो रहे हैं और मजदूरों की जान जा रही. अस्पताल में इलाज के लिए भी स्टॉफ की कमी है. उन्होंने खुलासा किया है कि 20 वर्ष पहले कोल इंडिया में साढ़े 6 लाख मजदूर थे और अब घटकर केवल 2 लाख बच गए हैं. उसमें भी 15 हजार केवल अधिकारी है और कोल इंडिया भर्ती नहीं कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Fraud Arrest News : शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, 5 लाख 90 हजार की थी ठगी...

BMS के राष्ट्रीय प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी ने आरोप लगाया कि कोल इंडिया मजदूरों के हित में सुरक्षा में ध्यान देना ही नहीं चाहता और कोल इंडिया का केवल अंधाधुंध उत्पादन पर ध्यान है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Big Arrest : डायल 112 वाहन को टक्कर मारकर पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला, नपं के पूर्व अध्यक्ष समेत 7 आरोपी गिरफ्तार..

Related posts:

error: Content is protected !!