Janjgir-Baloda News : गांवों में डॉक्टर की भूमिका निभाती हैं स्वास्थ्य मितानिन : इंजी. सत्यलता मिरी, स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद में शामिल हुई जिपं अध्यक्ष

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक मुख्यालय में स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई। उपस्थित स्वास्थ्य मितानिनों एवं लोगों को इंजी. मिरी ने सम्बोधित करते हुए कहा हमारी मितानिन बहने छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करवाती हैं और समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता के साथ ग्रामीणों को साफ-सफाई पोषणऔर मलेरिया टीबी निमोनिया जैसी संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक भी करती, एक तरफ से गांव में वह डॉक्टर की भूमिका भी निभाती हैं. उन्होंने मितानिनों को प्रोत्साहित करते हुए आगे कि सामान्य बीमारियों के लिए प्राथमिक उपचार देना और गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने का भी कार्य करती हैं. अध्यक्ष ने कहा कि संस्थागत प्रसव (अस्पताल में डिलीवरी) को बढ़ावा देना और सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ घर-घर पहुंचाती हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

अपने संबोधन में इंजी. मिरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन सरकार में स्वास्थ्य को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी वर्ष के बजट में किये गए प्रावधानों की जानकारी भी साझा की। इस दौरान उन्होंने मीतानिनों से अपील करते हुए सरकार के सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने और जन जागरूकता हेतु आग्रह किया। इस दौरान बड़ी सँख्या में मितानिन सहित अन्य जनप्रतिनिधी उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!