Korba Rape Arrest : दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पीड़िता से ले लिया है लाखों रुपये

कोरबा. कटघोरा पुलिस ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी राहुल शर्मा को जशपुर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. कटघोरा पुलिस ने धारा 376, 384, 341, 294, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि राहुल शर्मा, अपने दोस्त के साथ पीड़िता के घर आया हुआ था एवं परिचय हुआ था. फिर आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है एवं वीडियो भी बनाया है. साथ ही, वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 4 वर्षो से उसके साथ दुष्कर्म भी करते आ रहा है. इसके अलावा, 3 लाख 75 हजार भी ले चुका है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

यहां पीड़िता की शादी लगने के बाद वीडियो दिखाकर रिश्ता भी तुड़वाया है और घरवालों को जान से मारने की धमकी भी दी है. रिपोर्ट पर पुलिस ने पतासाजी शुरू कर आरोपी राहुल शर्मा को जशपुर से गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!