Korba Thief Arrest : एनटीपीसी में हो रही लगातार चोरी, पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया, कार्रवाई कर यहां भेजा…

कोरबा. एनटीपीसी में हो रही लगातार चोरी में दर्री पुलिस को सफलता मिली है और सोने-चांदी के आभूषण एवं प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी की बिक्री रकम को बैंक से भी होल्ड कराया है. आरोपी नाबालिग के खिलाफ आईपीसी की धारा 454, 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है और किशोर न्याय बोर्ड में भेजा गया है. दर्री पुलिस ने CCTV की मदद से किशोर की पतासाजी करके आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

प के अनुसार, एनटीपीसी के कॉलोनी में लगातार चोरी की सुचना दर्री पुलिस को मिल रही थी. इस पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुये CCTV के फूटेज़ आधार पर पतासाजी शुरू की और संदिग्ध बाइक पर व्यक्ति के सवार होने का इंतजार किया. इसके बाद, नाबालिग को से पूछताछ की तो उसके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण सहित बाइक, घड़ी को जब्त किया है और चोरी के सामान को बिक्री कर बैंक में जमा कराए पैसे को भी होल्ड कराया है, आरोपी नाबालिग को दर्री पुलिस ने किशोर न्याय बाल गृह भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!