Korba Big News : गुंडों ने पेशी में गए 3 युवकों की बेदम पिटाई की, अस्पताल में भर्ती घायल, CCTV में कैद हुए बदमाश

कोरबा. कटघोरा में अज्ञात गुंडों ने कटघोरा न्यायालय पेशी में गए 3 युवक गौरव, अभिषेक, मुस्तकीन खान को कार से ठोकर मार कर गिरा दिया और फिर मिर्च पाउडर डालकर बेदम पिटाई की है. घायल युवकों को कटघोरा CHC में भर्ती कराया गया है. सीसीटीवी में बदमाश कैद हो गए है और कटघोरा पुलिस बदमाशों की पतासाजी में जुट गई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 युवक अभिषेक, मुस्तकीन खान और गौरव कटघोरा न्यायालय में पेशी पर गए हुए थे. वहां से वापस आ रहे तीनों युवकों पर अज्ञात गुंडों ने पहले तो कार से बाइक को ठोकर मार दी, फिर युवकों पर मिर्च पाउडर डालकर उनकी बेदम पिटाई की और बदमाश भाग गए. इसके बाद घायल युवकों को कटघोरा CHC लाया गया, जहां इलाज जारी है. फिलहाल, बदमाश सीसीटीवी में कैद हो चुके हैं और कटघोरा की पुलिस ने जांच शुरू कर बदमाशों की पतासाजी शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!