Roti For Diabetes : डायबिटीज के मरीज इन 3 तरह की रोटियां का करें सेवन, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मिल सकती है मदद

दुनियाभर में डायबिटीज की बीमारी तेजी से फैल रही है. आज के समय में लगभग हर उम्र के लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. मधुमेह, जिसे आम भाषा में डायबिटीज कहा जाता है, एक ऐसी समस्या है जो खराब खानपान और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण हो सकता है. डायबिटीज का कोई ज्ञात इलाज नहीं है इसे लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है.

 



डायबिटीज के मरीज अगर अपने खानपान में सुधार नहीं करते हैं तो इससे उनके शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं. डायबिटीज मरीजों को अपनी खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो रेगुलर आटे की जगह इन अनाज से बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

1. रागी रोटी- (Ragi Roti)

रागी को डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अपनी डाइट में रागी के आटे को शामिल कर सकते हैं. रागी के आटे से आप लड्डू, डोला और चीला जैसी चीजें बना सकते हैं.

2. जौ की रोटी- (Jau Roti)

जौ का आटा फाइबर से भरपूर होता है जिसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन को घटाने में मदद मिल सकती है. विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, मैग्नीशियम के साथ कैल्शियन और प्रोटीन से भरपूर जौ का आटा डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

3. राजगिरा रोटी- (Rajgira Roti)

राजगिरा के आटे को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इस आटे से आप डोला, चीला जैसी कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले राजगिरा के आटे में कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा होती है, ऐसे में यह आटा शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!