Sakti Arrest : महुआ शराब बेचने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, 30 लीटर महुआ शराब जब्त, नगरदा पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

सक्ती. नगरदा पुलिस ने सेंदरी गांव से महुआ शराब बेचने वाले रंजीत सोनवानी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में रंजीत सोनवानी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने तालाब में महुआ शराब बनाने हेतु डुबाए गए भारी मात्रा में महुआ पाश को नष्ट किया गया.



इसे भी पढ़े -  Jagdalpur Police Transfer : 10 TI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... देखिए सूची...

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेंदरी गांव के नर्सरीपारा तुर्रीनाला के पास एक व्यक्ति महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है. इसके बाद नगरदा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर रंजीत सोनवानी के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है और उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल...

error: Content is protected !!