Sakti Arrest : महुआ शराब बेचने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, 6 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत सक्ती पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने पासीद गांव से महुआ शराब बेचने वाले जागीरति कंवर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी जागीरति कंवर के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि पासीद गांव में एक व्यक्ति के द्वारा अपने घर के सामने चबूतरा में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है. इसके बाद सक्ती पुलिस ने मौके पर दबिश देकर जागीरति कंवर के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब को जब्त कर और उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : जिलाबदर आदतन बदमाश को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार किया, ...ये रही बड़ी वजह...

error: Content is protected !!