Akaltara Accident FIR : षष्ठी कार्यक्रम में जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को कार ने मारी ठोकर, पत्नी को आई गंभीर चोट, तरौद चौक के पास की घटना, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के तरौद चौक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को ठोकर मार दी. बाइक में सवार महिला पूर्णिमा कश्यप को गंभीर चोट आने की वजह से बिलासपुर में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में ठोकर मारने वाले कार क्रमांक CG 04 HD 2423 के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मनोज कुमार कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी पत्नी पूर्णिमा कश्यप के साथ राहौद से अकलतरा षष्ठी कार्यक्रम में जा रहे थे. इस दौरान सामने से आ रही कार क्रमांक CG 04 HD 2423 ने ठोकर मार दी. इससे दोनों पति-पत्नी नीचे गिर गए. गिरने की वजह से महिला पूर्णिमा को गंभीर चोट आई है. घायल महिला को इलाज के लिए बिलासपुर में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने ठोकर मारने वाले कार क्रमांक CG 04 HD 2423 के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!