Sakti Big Arrest : नवविवाहिता महिला की मौत का मामला, प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पति, सास, ससुर और ननंद मरघट्टी गांव से गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सक्ती. हसौद क्षेत्र की नवविवाहिता महिला सरिता कश्यप को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले 4 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी पति दुकालू कश्यप, ससुर मट्टूराम कश्यप, सास झुलबाई कश्यप, ननंद कौशिल्या कश्यप के खिलाफ IPC की धारा 306, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

दरअसल, मरघट्टी गांव की नवविवाहिता महिला सरिता कश्यप को उसके पति, सास-ससुर और ननंद के द्वारा अपनी पहली शादी के सोने-चांदी के जेवरात का सामान नहीं लाने और अन्य बातों को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. इससे तंग आकर नवविवाहिता महिला सरिता कश्यप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

जांच के दौरान हसौद पुलिस ने नवविवाहिता महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पति दुकालू कश्यप, ससुर मट्टूराम कश्यप, सास झुलबाई कश्यप, ननंद कौशिल्या कश्यप को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!