Sakti Arrest : शेयर मार्केट में रुपये लगाने के नाम पर CSC सेंटर संचालक हुआ 5 लाख 16 हजार रुपये की ठगी का शिकार, ठगी करने वाला आरोपी खरसिया से गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी फरार

सक्ती. सक्ती पुलिस ने CSC सेंटर संचालक से शेयर मार्केट में रुपये लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी शिवननंद महंत को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है. घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अजय सिंधी फरार है, जिसकी खोजबीन की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

पुलिस के मुताबिक, सक्ती के CSC सेंटर संचालक नेहरूलाल राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि खरसिया के ठाकुरदिया पारा निवासी शिवननंद महंत, अजय सिंधी द्वारा उसे शेयर मार्केट में रुपये लगाने के नाम पर झांसे में लेकर उससे 5 लाख 16 हजार रुपये की धोखाधड़ी किया गया है.

मामले में सक्ती पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी शिवननंद महंत को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!