Sakti News : चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने गृहग्राम जमगहन गांव में किया मतदान, मतदान करने लोगों से की अपील

सक्ती. चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने गृहग्राम जमगहन गांव में मतदान किया और सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है.



इस दौरान विधायक रामकुमार यादव ने सभी मतदाताओं को भारत के लोकतंत्र की महापर्व की हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि अपना वोट का जरूर उपयोग करें, अपना नेताजी चुनें, बाबा साहब अंबेडकर, महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराया, बाबा साहब ने संविधान लिखा और सभी को वोट का अधिकार दिया.

इसे भी पढ़े -  CG Death Case in Jail: जेलों में 4 सालों में इतने कैदियों की मौत! मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और जेल डीजी से इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

चाहे गरीब हो या राजा, सभी को मतदान का अधिकार दिया है. उन्होंने आगे कहा कि अपना नेता अपना वोट के माध्यम से चुने जो आपके भावना को समझे, आपके भावना के रूप में काम करे, देश को जोड़कर रखे और गरीब, अमीर, जाति, पाती सभी से ऊपर उठकर काम करे ऐसा नेता चुने और सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की महापर्व में अपना मतदान का जरूर उपयोग करने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara School Bus Fire : निजी स्कूल की बस में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, पास में खड़ी थी अन्य बस, बड़ी आगजनी की घटना टली...

error: Content is protected !!