Bajaj Pulsar N 160 Vs Tvs Apache RTR 160 4V: 160 सीसी की इन दोनों बाइक्‍स में से कौन है बेहतर, जानें डिटेल

नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में 160 सीसी सेगमेंट की कई बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। इनमें Bajaj Pulsar N 160 को हाल में ही अपडेट दिया गया है। बाजार में Bajaj Pulsar N 160 Vs Tvs Apache RTR 160 4V जैसी बाइक्‍स का सीधा मुकाबला होता है। हम इस खबर में आपको इन दोनों बाइक्‍स में किस तरह के फीचर्स को दिया जाता है। कितना दमदार इंजन मिलता है और इनको किस कीमत पर खरीदा जा सकता है, इसकी जानकारी दे रहे हैं।

 



कैसे हैं फीचर्स
बजाज की ओर से आने वाली एन160 को हाल में ही अपडेट किया गया है। जिसके बाद इसमें टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ब्‍लूटूथ इनेबल्‍ड इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 33 एमएम गोल्‍डन यूएसडी फोर्क्‍स, रोड मोड, रेन मोड, ऑफ रोड मोड, ड्यूल चैनल एबीएस, डबल डिस्‍क ब्रेक, एलईडी प्रोजेक्‍टर हेडलैंप, जैसे कई फीचर्स को दिया गया है। वहीं टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी में कंपनी की ओर से स्‍पोर्ट, अर्बन, रेन मोड, डीआरएल के साथ हेडलैंप, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, एडजस्‍टेबल ब्रेक और क्‍लच लीवर, ड्यूल चैनल एबीएस, डबल डिस्‍क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

कितना दमदार इंजन

बजाज एन160 में कंपनी की ओर से 164.82 सीसी का ऑयल कूल्‍ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 16 पीएस की पावर और 14.65 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 14 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक दिया गया है। वहीं टीवीएस की ओर से अपाचे आरटीआर 160 4वी बाइक में 159.7 सीसी का ऑयल कूल्‍ड इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को 17.55 पीएस की पावर और 14.73 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। टीवीएस की इस बाइक में 12 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक दिया जाता है।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

कितनी है कीमत
बजाज की ओर से पल्‍सर एन160 की एक्‍स शोरूम कीमत 139693 रुपये रखी गई है। जबकि टीवीएस की अपाचे आरटीआर 160 4वी बाइक की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट को 138670 रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन
error: Content is protected !!