CG News : ‘बृजमोहन अग्रवाल अपने को छत्तीसगढ़ का डॉन समझते थे, साय सरकार ने डॉन को बिल्ली बना दिया है’: पूर्व मंत्री कवासी लखमा

रायपुर. लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कर सांसद बन चुके प्रदेश के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बीते दिनों मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि, मंत्री तो मैं छह माह तक रह सकता हूं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिस दिन कहेंगे, उसी दिन इस्तीफा दे दूंगा। इसके साथ ही उन्होंने इस्तीफा देने के सवाल पर कहा था कि, इसका फैसला पार्टी करेगी। अब उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

बृजमोहन अग्रवाल के इस बयान पर पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने तंज कसते हुए कहा कि, अब भाजपा के अंदर आंदोलन हो रहा है। बृजमोहन अग्रवाल अपने को छत्तीसगढ़ का डॉन समझते थे वे अब न घर के हुए और न घाट का हुए। इसके साथ ही लखमा ने कहा कि, साय सरकार ने डॉन को बिल्ली बना दिया है, साय सरकार बृजमोहन को कहीं नहीं छोड़ने वाला है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

पूर्व मंत्री कवासी लखमा के इन बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। बता दें कि बृजमोहन इस वक्त रायपुर दक्षिण से विधायक और साय सरकार में मंत्री हैं। लोकसभा चुनाव जीतकर वे रायपुर से सांसद बन चुके हैं। पहले ये माना जा रहा था कि मोदी कैबिनेट में उन्हें जगह मिलेगी और वे केंद्र में मंत्री बनेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

error: Content is protected !!