Korba News : बाजार एवं हटरी से मोबाइल की चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 16 मोबाइल जब्त

कोरबा. सीएसईबी पुलिस ने बाजार एवं हटरी से मोबाइल की चोरी करने वाले 2 आरोपी मनोरंजन कुमार, लोबिन कुमार को धारा 379, 34, 41(1-4), के तहत गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. दोनों आरोपी युवक झारखण्ड सेआए हुए थे और घूम-घूमकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे. पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों से 16 मोबाइल को भी बरामद किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि तुलसीनगर कोरबा के सामुदायिक भवन के पास 2 युवक पुराने मोबाइल रखे हूं और बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 युवकों क पकड़ा और दोनों के कब्जे से बैग में रखे 16 मोबाइल को जब्त किया. पुलिस ने दोनों आरोपी मनोरंजन कुमार, लोबिन कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

Related posts:

error: Content is protected !!