Dabhara FIR : दो चचेरे भाइयों ने जमीन विवाद को लेकर की मारपीट, डभरा थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. डभरा थाना क्षेत्र के मेढ़ापाली गांव में दो चचेरे भाई करमचंद भारद्वाज, रामकुमार भारद्वाज ने जमीन विवाद को लेकर भगतराम भारद्वाज से मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले चचेरे भाई करमचंद भारद्वाज, रामकुमार भारद्वाज के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मेढ़ापाली गांव के भगतराम भारद्वाज ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी जमीन पर दीवार बनाने के लिए कॉलम खड़ा करने के लिए रस्सी से लेबल देख रहा था. उसी समय उसके चचेरे भाई करमचंद भारद्वाज, रामकुमार भारद्वाज ने आकर जमीन के पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मामले में डभरा पुलिस ने मारपीट करने वाले दो चचेरे भाई करमचंद भारद्वाज, रामकुमार भारद्वाज के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!