गर्मी में 2 से 3 कटोरी दही खा जाते हैं तो ठहर जाइए, यहां जानिए किन लोगों को नहीं खानी चाहिए ये बिल्कुल भी

गर्मी के साथ लोगों की डाइट में भी बदलाव आता है और लोग ज्यादातर हाइड्रेटिंग ड्रिंक और ऐसे फूड आइटम्स की तलाश करते हैं जो ठंडक पहुंचाए. यही वजह है कि ज्यादातर लोगों की थाली में गर्मी के मौसम में दही (Curd) जरूर होता है. दही को बहुत ही पौष्टिक फूड माना गया है. खास तौर पर भीषण गर्मी के दौरान लोग छाछ,(Butter Milk) लस्सी, रायता और दही खाना पसंद करते हैं. ज्यादातर डायटिशियन दही खाने की सलाह भी देते हैं क्योंकि इसमें कई पौष्टिक गुण पाए जाते हैं. पर क्या आपने कभी सोचा है कि पोटैशियम, मैग्निशियम, विटामिन B12 और कैल्शियम से भरपूर दही कई बार आप की सेहत को नुकसान (Sideeffects Of Curd) भी पहुंचा सकता है. चलिए आपको बताते हैं वो कौन सी परिस्थितियां है जब फायदे की जगह दही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : होलिका दहन से पूर्व नगर में सफाई अभियान तेज, नपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के निर्देश में मंदिर, तालाब व प्रमुख मार्गों की गई साफ-सफाई

 

 

 

दही खाते वक्त भूलकर भी ना करें ये गलतियां

उन लोगों को दही खाने से परहेज करना चाहिए जिन्हें हर समय कफ और कंजक्शन की परेशानी रहती है. क्योंकि गर्मी के मौसम में भी दही कफ की समस्या को बढ़ा सकता है.

 

 

 

अगर आप वेट लॉस जर्नी में है तो बहुत ज्यादा दही खाने से बचना चाहिए. दरअसल दही फुल फैट मिल्क से बना होता है जिसमें अच्छा खासा फैट भी मौजूद रहता है.
इसलिए अगर जरूरत से ज्यादा दही खाया जाए तो ये वजन बढ़ा सकता है और बोन डेंसिटी काम हो सकती है.
अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो हर रोज दही खाने से बचना चाहिए. दरअसल दही को पचाने में समय लगता है.

 

 

ऐसे में जिन लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर है उन्हें हफ्ते में 2 से 3 दिन ही दही खाना चाहिए.
दही खाते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि दही का सेवन दिन के वक्त करें. रात के वक्त दही नुकसान कर सकता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, शासकीय सेवाओं में चयनित लोगों को किया गया सम्मानित, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, डीईओ कुमुदनी बाघ सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 

 

आयुर्वेद के मुताबिक दही म्यूकस को बढ़ावा देता है जिससे कंजक्शन की समस्या बढ़ सकती है और सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

 

 

दही खाते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें की दही ताजा होना चाहिए. बासी दही जल्दी खट्टा हो जाता है और पेट खराब कर सकता है. इसके अलावा इससे गैस की समस्या भी बढ़ सकती है. कोशिश करें कि बाजार की बजाय घर का जमा ताजा दही खाएं.

 

 

 

वैसे तो दही में शक्कर मिलाकर खाने से प्यास बुझती है लेकिन डायबिटीज के मरीजों को दही में शक्कर मिलाकर खाना नुकसान कर सकता है. ऐसे में डायबिटीज के मरीज दही चीनी और लस्सी की बजाए छाछ और रायता खा सकते हैं. दही खाते वक्त कभी भी उसे गर्म करके ना खाएं इससे दही की पौष्टिक का खत्म हो सकती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : स्व. ओमप्रकाश सोनी की स्मृति में टेमर गांव में आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, मुख्य अतिथि रहे सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विजेता टीम को सरपंच द्वारा प्रथम पुरुस्कार 21 हजार रुपये किया गया प्रदान

error: Content is protected !!