Akaltara News : 100 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत, रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के लटिया गांव में 100 वर्षीय बुजुर्ग बेस सिंह की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

 



जानकारी के अनुसार, लटिया गांव के बेस सिंह, गांव के ही रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था. इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले में अकलतरा पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!