JanjgirChampa Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, बाइक सवार 2 लोग हुए गंभीर घायल, दोनों घायल हायर सेंटर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के तरौद चौक के फोरलेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार 2 लोगों को गंभीर चोट आई है और दोनों को अकलतरा अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है.

 



जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार जांजगीर की ओर से आ रही थी. इसी दौरान फोरलेन में बाइक सवारों को टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों घायलों की हालत गम्भीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!