JanjgirChampa Big News : तालाब किनारे खेत में संदिग्ध हालत में लाश मिली, 3-4 दिन पुरानी है लाश, मौके पर पहुंचे SDOP और TI

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव में तालाब के किनारे के खेत में संदिग्ध हालत में लाश मिली है और मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है. मौके पर चाम्पा SDOP, TI पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

 



पुलिस के अनुसार, डेरा डबरी तालाब किनारे के खेत में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद मौके पर चांपा SDOP यदुमणि सिदार, TI नरेश पटेल मौके पर पहुंचे हुए है. फिलहाल, मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता चल सकेगा. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 17 सदस्यों की सूची जारी... देखिए... किन्हें-किन्हें मिली जगह...

Related posts:

error: Content is protected !!