JanjgirChampa Big News : आरक्षक ने थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप लगाया, SP ऑफिस पहुंचकर आरक्षक ने की शिकायत, थाना प्रभारी ने कहा… पढ़िए… पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना प्रभारी केपी सिंह पर आरक्षक राहुलदास महंत ने मारपीट का आरोप लगाया है और एसपी ऑफिस पहुंचकर थाना प्रभारी की शिकायत की है. मामले में थाना प्रभारी केपी सिंह ने मारपीट से इंकार किया है और उनका कहना है कि वाहन के डैमेज होने पर आरक्षक को फटकार लगाई है. इधर, चाम्पा एसडीओपी ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच करने की बात कही है.

 



शिकायत में बिर्रा थाना के आरक्षक राहुल दास महंत ने बताया है कि वह थाना के वाहन को लेकर गया था तो वह डैमेज हो गया, जिसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी थी, लेकिन थाना प्रभारी केपी सिंह ने उससे मारपीट की. आरक्षक ने मीडिया से कहा कि मारपीट से उसे कई जगह चोट आई है, एक कान से कम सुनाई दे रही है. आरक्षक का कहना है कि सीसीटीवी में मारपीट की घटना कैद हुई है, इसकी जांच होनी चाहिए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दूसरी ओर, थाना प्रभारी केपी सिंह ने कहा है कि आरक्षक का आरोप गलत है, उससे कोई मारपीट नहीं हुई है. वाहन को डैमेज करने पर फटकार लगाई गई है और उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया गया था. इसी वजह से आरक्षक ने मारपीट का आरोप लगाकर खुद के बचाव में शिकायत की है. फिलहाल, उच्चाधिकारियों ने जांच की बात कही है. अब देखना होगा कि जांच में क्या बातें सामने आती है और क्या कार्रवाई होती है ?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!