JanjgirChampa Big News : सांप के डसने से महिला की मौत, घर की बाड़ी में काम करते सांप ने डसा, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के कुथुर गांव में घर की बाड़ी में काम करते वक्त महिला को सांप ने डस लिया, जिसके बाद महिला की मौत हो गई है. मृतक महिला का नाम विमला बाई था. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है.



दरअसल, कुथुर गांव में विमला बाई अपने घर की बाड़ी में काम कर रही थी. इस दौरान सांप ने महिला को डस लिया. परिजन उसे जिला अस्पताल जांजगीर लेकर आए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार थाना क्षेत्र के केकराभाट में चलित थाना का हुआ आयोजन, लोगों को सायबर अपराध से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने को लेकर जागरूक किया गया, SP प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद...

error: Content is protected !!