Korba Loot Arrest : ट्रेलर ड्राइवर से लूट, 4 आरोपी को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस, भेजा गया जेल, फरार है अन्य 3 आरोपी

कोरबा. मानिकपुर फाटक के पास ट्रेलर चालक से मारपीट कर पर्स में रखे वेतन के 31 हजार एवं दस्तावेज की लूट करने वाले 4 आरोपी विशाल केंवट, अरुण श्रीवास, जीत अग्रवाल, आशिफ कुरैशी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है और पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला. मामले के फरार अन्य 3 आरोपी अमन, विजय, आकाश की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है. कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394, 395 के तहत जुर्म दर्ज किया है और लूटी हुई रकम को भी जब्त कर लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

दरअसल, ट्रेलर चालक गोविंद ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह रायगढ़ प्लांट से कोयला अनलोड कर वापस गेवरा आ रहा था. इसी दौरान मानिकपुर रेलवे फाटक के पास कुछ अज्ञात नकाबपोश युवकों ने ट्रेलर में चढ़कर उससे मारपीट की थी और पर्स में रखे वेतन के 31 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड को लूट कर भाग गए थे. इसपर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपीयो को पकड़ा है और न्यायालय तक जुलूस निकाला गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

इन आरोपियों से पूछताछ करने पर 3 फरार आरोपी अमन, विजय, आकाश के बारे में पता चला है. इधर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से रकम एवं आवश्यक दस्तावेज को जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और फरार आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है.

error: Content is protected !!