JanjgirChampa Big Update : जिले में लू से अब तक 4 लोगों की मौत, बढ़े तापमान से बढ़ी परेशानी, आज भी लू की चेतावनी… कहां-कहां हुई मौत, जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में लू से 2 लोगों की मौत हो गई. एक मृतक ड्राइवर था तो दूसरा हेल्पर था. जिले में अब तक 4 लोगों की मौत लू से हो चुकी है. जिस तरह तापमान बढ़ा है, उससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि जिले में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है. आज भी लू की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर मारपीट करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

दरअसल, जांजगीर के रेलवे स्टेशन के पास एक दिन पहले 1 बुजुर्ग की लू से मौत हुई थी. फिर शिवरीनारायण में कल 1 ड्राइवर जगपाल सिंह की लू से मौत हुई थी, जो जमशेदपुर झारखण्ड का रहने वाला था. इधर, चाम्पा में 1 ड्राइवर और हेल्पर की लू से मौत हो गई है. मृतक ड्राइवर अमरीक सिंह, दुर्ग के खुर्सीपार और हेल्पर शंभू कोरवा, धुरकी झारखण्ड के रहने वाला था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : SP विजय पांडेय जाएंगे ट्रेनिंग में हैदराबाद, ...राज्य पुलिस सेवा की इस महिला ऑफिसर को मिली SP की जिम्मेदारी, DGP ने जारी किया आदेश... देखिए आदेश...

error: Content is protected !!