JanjgirChampa FIR : बहु ने सास के साथ की मारपीट, थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के लटिया गांव में बहु वर्षा शांडिल्य ने अपनी सास जानकी शांडिल्य से मारपीट की है. पुलिस ने मारपीट करने वाली बहु वर्षा शांडिल्य के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, लटिया गांव की महिला जानकी शांडिल्य ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने पति से बातचीत कर रही थी. कुछ देर बाद उसकी बहु वर्षा शांडिल्य ने आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से मारपीट की. इससे सास जानकी शांडिल्य के हाथ, सिर में चोट आई है. मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाली बहु वर्षा शांडिल्य के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!