Korba ACB Action : नगर निगम के 2 अधिकारी को ACB ने गिरफ्तार किया, रिश्वत लेने पर हुई कार्रवाई, विस्तार से पढ़िए…

कोरबा. नगर निगम दर्री जोन कार्यालय में निर्माण कार्य से संबंधित भुगतान में घूसखोरी करते ACB बिलासपुर की टीम ने निगम के दो अधिकारी डी.सी. सोनकर, देवेंद्र स्वर्णकार पर कार्रवाई की है और 35 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है. मामले में एसीबी ने धारा 7, 12 पीसी एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की गई है.

 



जानकारी के अनुसार, नगर निगम दर्री जोन में प्रार्थी मानक साहू को निर्माण कार्य से संबंधित रनिंग बिल और फाइनल बिल की राशि 21 लाख का भुगतान करना था. यहां प्रार्थी से कमीशन 2 प्रतिशत यानी 42 हजार की मांग की गई. इसकी ACB से शिकायत पर घूसखोर के खिलाफ ट्रैप की योजना बनाकर 35 हजार देने की बात की गई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

जब निगम कार्यालय कोरबा में डी.सी. सोनकर को रकम देने गए, तब दर्री जोन सब इंजीनियर देवेंद्र स्वर्णकार को देने की बात कही. यहां निगम के 2 अधिकारी को 35 हजार देते हुए ACB द्वारा पकड़ा गया है और दोनो अधिकारी पर कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!