Korba Big News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला समेत 2 लोगों की मौत, तीसरा व्यक्ति भी गम्भीर रूप से हुआ घायल, इलाज जारी

कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र के कर्रा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 2 व्यक्ति भुवनेश्वर, बसंती की मौके पर मौत हो गई है, वहीं 1 मनबोध सिंह गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज कटघोरा के स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है.



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

दरअसल, कटघोरा थाना क्षेत्र के कर्रा गांव के 3 निवासी खेत गए हुए थे और बारिश से बचने पेड़ के नीचे चले गए थे. यहां आकाशीय बिजली गिरने के कारण 2 लोगो की मौत हो गई, वहीं 1 गम्भीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है.

error: Content is protected !!