Korba Thief Arrest : चोरी के 5 भैंस को माजदा वाहन में बिक्री के लिए ले जाने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार, अन्य 3 आरोपी फरार

कोरबा. रजगामार चौकी क्षेत्र से चोरी के 5 भैंस को माजदा वाहन में बिक्री के लिए ले जाने वाले आरोपी मनीष को पुलिस ने पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत 4, 6, 10, आईपीसी की धारा 379 के तहत गिरफ्तार किया है और 5 भैंस माजदा को भी बरामद कर लिया है. मामले के 3 आरोपी कृष यादव, दशरथ, दिलीप फरार है, जिनकी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

पुलिस के अनुसार, हेमंत साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि मनीष एवं उसके अन्य 3 साथी, 5 भैंस को माजदा वाहन में बिक्री के लिए लेकर जा रहे हैं. इस पर पुलिस ने मनीष को घेराबंदी कर पकड़ा है, वहीं उसके अन्य 3 साथी फरार हो गए हैं. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि भैंस भी चोरी के है. इसके बाद, पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 379 भी जोड़ दी है और 5 भैंस, माजदा वाहन को जब्त कर फरार आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!