Sakti Arrest : महुआ शराब बेचने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, 6 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. डभरा पुलिस ने खरकेना गांव से महुआ शराब बेचने वाले सुरेश कुमार भारद्वाज को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने सुरेश कुमार भारद्वाज के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि खरकेना गांव में सुरेश कुमार भारद्वाज द्वारा अपने घर के सामने गली में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. इसके बाद डभरा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सुरेश कुमार भारद्वाज के पास से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है और उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, मारपीट भी करता था आरोपी पति, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!