Sakti FIR : युवती के घर के अंदर घुसकर 4 लोगों ने मारपीट की, मालखरौदा थाना में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में युवती के घर में घुसकर 4 लोगों ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले वीरेंद्र सिदार, दिलीप सिदार, अजय सिदार, फलयोगेश सिदार के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 456, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सेंदुरस गांव की युवती कुमारी यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दो भाभियों के साथ घर में बैठकर बात कर रही थी. उसी समय गांव के वीरेंद्र सिदार, दिलीप सिदार, अजय सिदार, फलयोगेश सिदार घर अंदर घुसकर उसके भाई दुर्गेश के बारे पूछने लगे. उसके भाई के घर पर नहीं होने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. बीच-बचाव करने आये उसकी बड़ी बहन और उसके भाई से भी चारों ने मारपीट की है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

फिलहाल, मामले में मालखरौदा पुलिस ने युवती के घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले वीरेंद्र सिदार, दिलीप सिदार, अजय सिदार, फलयोगेश सिदार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

Related posts:

error: Content is protected !!