Sakti Arrest : जुआ खेलने वाले 8 जुआरी को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 40 हजार 200 रुपए जब्त

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने कचंदा गांव में जुआ खेलने वाले 8 जुआरी को गिरफ्तार किया है और जुआरियों के कब्जे से 40 हजार 200 रुपए को जब्त किया है. सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

 



जैजैपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कचंदा गांव में कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. सूचना पर जैजैपुर पुलिस ने दबिश दी और जुआरी लक्ष्मीनारायण चंद्रा, अनुज कुमार चंद्रा, राजेश कुमार यादव, नंकुमार चंद्रा, बुधराम सिदार, देवकुमार कोशले, विक्रम सिंह टंडन और सतीश कुमार साहू के कब्जे से 40 हजार 200 रूपये, 52 ताशपत्ती को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

पुलिस ने जुआरी लक्ष्मीनारायण चंद्रा, अनुज कुमार चंद्रा, राजेश कुमार यादव, नंकुमार चंद्रा, बुधराम सिदार, देवकुमार कोशले, विक्रम सिंह टंडन और सतीश कुमार साहू के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2)के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!