Sakti Big Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग के लालच में आकर युवक ने OTP बताया, 28 लाख 11 हजार रुपये ठगी का हुआ शिकार, थाना में दर्ज हुई FIR

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के चोरभट्टी गांव का युवक 28 लाख 11 रुपये का ठगी का शिकार हुआ है. पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी करने वाले ट्रेडर चंदन कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है. चंदन कुमार श्रीवास्तव, बिलासपुर के तिफरा में रहता है.

 



पुलिस के मुताबिक, चोरभट्टी गांव के उमेश कुमार चंद्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अकलसरा के ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले उत्तम टंडन द्वारा चंदन कुमार श्रीवास्तव से पहचान हुई थी और उससे बिलासपुर के मैग्नेटो मॉल में मुलाकात हुई, जहां चंदन कुमार श्रीवास्तव ने ऑनलाईन ट्रेडिंग में रुपये लगाने के नाम पर झांसे में लिया. फिर अपने दोस्त विक्रम के साथ जाकर उमेश कुमार चन्द्रा ने 28 लाख रुपये चंदन कुमार श्रीवास्तव को दिया था. इसके बाद मोबाइल में ऐप इंस्टाल करके ट्रेडिंग करना सिखाया. फिर 6 जून को एक माह का ब्याज पांच लाख का चेक दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

7 जून को चंदन ने फ़ोन करके उसे बताया कि अपने वायलेट से रुपये को विड्राल कर ले. फिर उसके मोबाइल में चंदन द्वारा OTP भेजा. उसने जैसे ही OTP बताया, चंदन ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया. ऐप में बैलेंस चेक करने पर शून्य दिखने लगा, तब उसे पता चला कि उसके वायलेट से 23 लाख 11 हजार रुपये धोखाधड़ी करके विड्राल कर लिया.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

बिलासपुर के तिफरा जाकर पता करने पर वहां से वह भाग गया था. चंदन द्वारा दिये गए 5 लाख रुपये के चेक को जैजैपुर के भारतीय स्टेट बैंक शाखा में जमा करने पर सिग्नेचर डिफरेंस कहकर बैंक वाले जमा करने से इनकार करने लगे. इस तरह 28 लाख 11 हजार रुपये का धोखाधड़ी हुई है.

फिलहाल, मामले में जैजैपुर पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी ट्रेडर चंदन कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!