Sakti Thief : मेडिकल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 40 हजार रुपये को किया पार, मालखरौदा थाना में FIR दर्ज

सक्ती. मालखरौदा के मिशन चौक में स्थित मेडिकल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 40 हजार रुपये की चोरी की है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, चारपारा के संजय जांगड़े, ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मालखरौदा के मिशन चौक में उसकी मेडिकल दुकान है. उसके बड़े भाई यादुशरण जांगड़े ने फ़ोन करके बताया कि उसकी मेडिकल दुकान का ताला टूटा हुआ है. मौके पर जाकर देखने पर अज्ञात चोरों द्वारा शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे 40 हजार रुपये की चोरी कर ली है. मामले में मालखरौदा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!