IPS अफसर अविनाश पांडेय की कार्रवाई से पुलिस विभाग में मची खलबली; दारोगा सहित सात पुलिसकर्मियों को कर दिए सस्पेंड

लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने एक उप निरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षी एवं तीन आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अपने कर्तव्य स्थल पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर की गई है।सोमवार को पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी शाहनवाज अख्तर, जय प्रकाश व रजनीश तथा आरक्षी शुभम कुमार, विकास कुमार एवं विकास कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

ये सभी पुलिस लाइन में तैनात थे। अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हो जाने के फलस्वरूप यह कार्रवाई की गई। कुछ दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने घुंघचाई थाना में तैनात मुंशी से विवाद करने के मामले में दो सिपाहियों को निलंबित किया था।

 

 

 

तीन पुलिस क्षेत्राधिकारियों को किया इधर से उधर

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने सीओ सदर डा. प्रतीक दाहिया को बीसलपुर का क्षेत्राधिकारी बनाया है। बीसलपुर के क्षेत्राधिकारी विशाल चौधरी को सीओ अपराध, कार्यालय, यातायात के पद पर भेजा गया है। क्षेत्राधिकारी लाइन, कार्यालय अपराध व यातायात विधिभूषण मौर्य को क्षेत्राधिकारी सदर के पद पर भेजा गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!