Korba Big Accident : सड़क हादसे में जीजा और साले की मौत, बड़ी घटना के बाद परिजन सदमे में, ऐसे हुआ बड़ा हादसा…

कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया में मालवाहक वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार जीजा और साले की मौत हो गई है. गम्भीर रूप से दोनों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है. मामले में कटघोरा पुलिस जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, कसनिया के पास जीजा और साले की बाइक मालवाहक वाहन से टकरा गई. दोनों, चाम्पा से अपने घर वापस आ रहे थे, तभी यह घटना घट गई. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें डायल 112 की टीम ने कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों युवकों का परीक्षण किया और मृत घोषित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!