Sakti FIR : पुरानी रंजिश को लेकर टेंट संचालक से युवक ने की मारपीट, लछनपुर का मामला, बाराद्वार थाना में केस दर्ज

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव में टेंट संचालक आशुतोष किरण बरेठ से युवक बबलू बरेठ ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले बबलू बरेठ के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कुम्हारीकला गांव के आशुतोष किरण बरेठ ने बताया कि उसकी टेंट की दुकान है. वह शादी कार्यक्रम में शामिल होने लछनपुर गांव गया हुआ था. वहां बबलू बरेठ ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. फिलहाल, मामले में बाराद्वार पुलिस ने मारपीट करने वाले बबलू बरेठ के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!