Akaltara Arrest : 96 पाव देशी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी जब्त, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने देशी शराब की अवैध रूप से परिवहन करने वाले आरोपी चंद्रशेखर पाठक उर्फ सूरज पाठक, ईश्वर दास वैष्णव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. दोनों आरोपी कोटमीसोनार गांव के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि कोटमीसोनार गांव के चंद्रशेखर पाठक उर्फ सूरज पाठक और ईश्वर वैष्णव, बाइक से देशी शराब की अवैध रूप से बिक्री करने परिवहन कर रहे हैं. इस पर अकलतरा पुलिस ने घेराबन्दी करके आरोपी चंद्रशेखर पाठक, ईश्वर दास वैष्णव के कब्जे से 94 पाव देशी शराब के साथ बाइक को जब्त किया और दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!