तनाव और भागदौड़ की वजह से कम हो गई है एकाग्रता, तो इन 6 प्रभावी टिप्स से बढ़ाएं फोकस और कंसंट्रेशन

नई दिल्ली। आज के डिजिटल युग में हर कोई अपना ज्यादा से ज्यादा समय स्क्रीन के सामने गुजार रहा है। बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई इन दिनों मोबाइल, लैपटॉप पर नजर गड़ाए दिखाई देते हैं। कम उम्र में जितना स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाता है, इंसान उतना ही मानसिक रूप से कमजोर हो रहा है। इसके अलावा तनाव के कारण भी इंसान मानसिक रूप से अस्वस्थ होते जा रहा है। इन सभी वजहों से लोगों का फोकस कम होता जा रहा है।

 



कुछ ही देर में मन विचलित होना और फिर उस काम को वहीं छोड़ कर कल पर टालने की आदत ही फोकस की कमी कहलाती है। ये एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए बहुत ही नुकसानदायक चीज है। फोकस कम होने से कई काम रुक से जाते हैं और सही समय पर सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में अपना फोकस बढ़ाने के लिए आप इन प्रभावी 7 टिप्स को अपना सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

डिस्ट्रैक्शन हटाएं

किसी भी चलते हुए काम को रोक कर उससे मन भटकाने में कई प्रकार के डिस्ट्रैक्शन का हाथ होता है, जैसे टीवी, मोबाइल, गॉसिप करना, गेम खेलना आदि। इसलिए कोई काम शुरू करने से पहले इस प्रकार के किसी भी डिस्ट्रैक्शन को अपने सामने से हटाएं और तभी उस काम को करें।

अपने माइंड को मॉनिटर करें
आपका दिमाग दिन भर तमाम विचारों से भरा रहता है। इसमें से काम के विचारों को अपने दिमाग में स्थान दें और अन्य फिजूल के विचारों को फिल्टर आउट करें। सोचें कि आपके भविष्य के लिए कौन से विचार महत्व रखते हैं और अन्य सभी बातों को तूल न दें। इससे आपका दिमाग काफी हल्का महसूस करेगा और आप अधिक फोकस कर पाएंगे।

अपने दिमाग को फ्री छोड़ें
जब तक इंसान जगता है उसका दिमाग अनगिनत ख्यालों में विचरण करता है। लेकिन कुछ देर के लिए डू नथिंग जोन में जाएं और कुछ भी सोचने और करने में दिमाग को व्यस्त न करें। इसे फ्री छोड़ दें। मेडिटेशन या ध्यान लगाएं और शांत हो कर अपने दिमाग को भी कुछ देर रिलैक्स करें। इससे फोकस क्षमता बढ़ती है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

अपनी उत्सुकता और जिज्ञासा को बढ़ाएं
नई चीजें सीखें, नई आदतें अपनाएं और ऐसे क्रिएटिव अच्छे काम करें, जिसे आपने कभी न किया हो। इससे आपका दिमाग उत्सुकता और जिज्ञासा में किसी नई चीज को जानने के लिए दिलचस्पी दिखाएगा और आपका फोकस बढ़ाने में मदद करेगा।

काम को छोटे टुकड़ों में बांटें
कोई काम बहुत ज्यादा बोझिल लगता है, तभी उस काम के प्रति दिलचस्पी घटने लगती है। इसलिए ऐसे किसी काम को कई छोटे टुकड़ों में बांटें और जब इच्छा हो या फ्रेश महसूस हो तभी उस काम को करें।

टाइमर का इस्तेमाल करें
किसी काम को खत्म करने के लिए टाइमर लगा कर उस काम को शुरू करें। इससे एक सीमित समय में काम पूरा करने के दबाव में आप फोकस हो कर जल्दी काम करने की कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!