Jaijaipur Arrest : महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रामेश्वर प्रसाद चंद्रा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी रामेश्वर प्रसाद चंद्रा के खिलाफ IPC की धारा 376, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 28 जून को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आरोपी रामेश्वर प्रसाद चंद्रा के घर मजदूरी करने गई थी. उसे वह कमरे में काम है कहकर बुलाकर ले गया. वहां आरोपी रामेश्वर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसे आरोपी रामेश्वर प्रसाद चंद्रा इंदौर लेकर वहां भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

मामले की गंभीरता को देखते हुए जैजैपुर पुलिस ने आरोपी रामेश्वर प्रसाद चंद्रा को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!