Janjgir Big News : नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के मौहाडीह गांव में नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई. कई घण्टे की खोजबीन के बाद बुजुर्ग का शव मिला. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.
दरअसल, बुजुर्ग धनीराम कश्यप घर से निकला था और शौच के लिए जाने की बात कही थी. काफी देर तक जब बुजुर्ग, घर नहीं लौटा तो परिजन ने खोजबीन शुरू की. बाद में कई घण्टे की मशक्कत के बाद बुजुर्ग का शव नहर में मिला, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से नहर से शव को बाहर निकाला गया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!