JanjgirChampa Accident : मालवाहक गाड़ी और स्कूटी में जबरदस्त भिड़ंत, स्कूटी सवार जीजा-साले की हालत गंभीर, दोनों बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के सीसीआई चौक में मालवाहक गाड़ी और स्कूटी में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, हादसे में स्कूटी सवार जीजा-साले की हालत गंभीर है और दोनों को अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद मालवाहक गाड़ी को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है.

 



जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार जीजा-साला आधार कार्ड सुधरवाने अकलतरा आए थे. इसी दौरान सीसीआई चौक में मालवाहक गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे में जीजा सूरज कंवर और साला परदेशी कंवर को गंभीर चोट आई है, जिन्हें निजी एम्बुलेंस के द्वारा अकलतरा अस्पताल लाया गया था, जहां स्थिति गंभीर होने पर दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया है. घायल साला परदेशी कंवर, कोटगढ़ गांव का रहने वाला है तो जीजा सूरज कंवर चाम्पा क्षेत्र के कमरीद गांव का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!