JanjgirChampa Big News : सांप के डसने से 2 बहनों की मौत, सदमे में परिजन, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के डूमरपाली गांव में सांप के डसने से 2 बहनों की मौत हो गई. पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छोटी बहन अनन्या जांगड़े को डॉक्टर ने मृत घोषित किया, वहीं गंभीर स्थिति होने पर बड़ी बहन दीप्ति बंजारे बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां रास्ते मे दीप्ति बंजारे ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है. दोनों बहनों की मौत के बाद परिजन सदमे में है.

 



पुलिस के मुताबिक, डूमरपाली गांव के लखन जांगड़े की दो बेटियां एक 13 वर्षीय अनन्या जांगड़े, दूसरी 16 वर्षीय दीप्ति बंजारे सभी खाना खाने के बाद सो गए. इस दौरान रात में सांप ने दोनों बहन अनन्या और दीप्ति को डस लिया. डसने की वजह से दोनों को उल्टी होने लगी. घटना की जानकारी परिजन को मिलने पर इलाज के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

जहां डॉक्टर ने छोटी बहन अनन्या जांगड़े को मृत घोषित किया, वहीं गंभीर स्थिति होने पर बड़ी बहन दीप्ति बंजारे को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां रास्ते में दीप्ति बंजारे ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!