JanjgirChampa Big News : रेत भंडारण के सुपरवाइजर से 8 से 10 लोगों ने की मारपीट, मशीन से ऑफिस को तोड़फोड़ कर किया क्षतिग्रस्त, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव के रेत भंडारण के सुपरवाइजर जयनाथ सिंह से 8 से 10 लोगों ने मारपीट की है. इसके साथ ही ऑफिस को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 126(2), 191(2), 296, 324(5), 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, धाराशिव के जयनाथ सिंह ने बताया कि वह बरबसपुर गांव के कविता मिश्रा रेत भंडारण में सुपरवाइजर का काम करता है. गांव के 8 से 10 लोग उसके आदमी अमन वर्मा के साथ गाली-गलौज करने लगे. इसकी जानकारी होने पर वह अपनी स्कोर्पियों से जा रहा था. गाड़ी का रास्ता रोककर गाली-गलौज की रेत भंडारण में बनाए उसके ऑफिस को मशीन से तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए. मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!