JanjgirChampa Big News : युवाओं के 2 गुटों में विवाद, दोनों पक्षों के 4 युवक घायल, 2 सगे भाई की हालत गम्भीर

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के गोवाबन्द गांव में युवाओं के 2 गुटों में जमकर विवाद हुआ. घटना में 4 लोगों को चोट आई है. एक पक्ष के 2 सगे भाई की हालत गम्भीर है, जिन्हें बलौदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है.



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : उत्तम शिक्षा की व्यवस्था करना बहुत बड़ा धर्म का काम है : पूर्व शिक्षा मंत्री, श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण में विदाई एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

गोवाबन्द और औराईकला गांव के युवाओं में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. औराईकला गांव से बाइक में कुछ युवक गोवाबन्द गांव पहुंचे और यहां दूसरे गुट के युवकों से विवाद हो गया. मामले में पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

error: Content is protected !!