JanjgirChampa Big News : NH-49 फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे मिले कंकाल की हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के मुरलीडीह गांव में कल मंगलवार को NH-49 फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे मिले कंकाल की पहचान हो गई है. मृतक का नाम जलेश्वर कश्यप है, जो पामगढ़ का रहने वाला था. 13 जुलाई से जलेश्वर कश्यप लापता हुआ था और उसकी पत्नी ने पामगढ़ थाना में 16 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी. एसपी को भी खोजबीन कराने ज्ञापन दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद व्यक्ति की मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

दरअसल, मुरलीडीह गांव में NH-49 के फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे कल मंगलवार को कंकाल मिला था. सूचना के बाद SDOP, डॉक्टर और बिलासपुर की फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंची थी और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भेजा गया था. मौके पर मिली टी-शर्ट से मृतक की पहचान पामगढ़ के जलेश्वर के रूप में हुई है. मामले में पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!