JanjgirChampa Big News : ट्रेन से गिरा यात्री, हुई मौत, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरु की जांच

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार के अंडरब्रिज के पास ट्रेन से यात्री गिर गया और उसकी मौत हो गई. मृतक यात्री की पहचान नहीं हुई है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोटमीसोनार गांव के अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा युवक के सिर में गंभीर चोट थी और उसकी मौत हो गई थी. मृतक युवक की उम्र करीब 25 साल है और मृतक के पास से बैग मिला है, जिसमें उसके कपड़े हैं.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल, मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है और पहचान के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!