Sakti Thief Arrest : स्कूटी की चोर करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 1 स्कूटी और 2 बाइक जब्त, एक अन्य आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी

सक्ती. सक्ती पुलिस ने स्कूटी की चोरी करने वाले फरार आरोपी मोहन शर्मा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी मोहन शर्मा के खिलाफ IPC की धारा 379, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है. घटना में मुख्य आरोपी जितेंद्र साहू की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. आरोपी मोहन शर्मा, चाम्पा का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

दरअसल, सक्ती के वार्ड नं 7 निवासी सुमित अग्रवाल ने 28 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी स्कूटी की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है.

सक्ती पुलिस ने स्कूटी की चोरी के मामले में फरार आरोपी मोहन शर्मा को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी की गई 1 स्कूटी और 2 बाइक जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!